Close Menu
  • Home
  • National
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
Facebook X (Twitter) Instagram
TOP SECRET LINE
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe Now
  • Home
  • National
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
TOP SECRET LINE
Home»Crime»अमृतसर से बड़ी खबर, ब्यूटी पार्लर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, पार्लर संचालिका को लगी गोली, पढ़े
Crime

अमृतसर से बड़ी खबर, ब्यूटी पार्लर पर बदमाशों ने चलाई गोलियां, पार्लर संचालिका को लगी गोली, पढ़े

Big news from Amritsar: Gunmen opened fire at a beauty parlor; the parlor owner was shot. Read more.
By official.topsecretline@gmail.comJanuary 10, 20267 Views
Big news from Amritsar: Gunmen opened fire at a beauty parlor; the parlor owner was shot. Read more.
Big news from Amritsar: Gunmen opened fire at a beauty parlor; the parlor owner was shot. Read more.

अमृतसर । टॉप सीक्रेट लाइन: पंजाब में प्रतिदिन कहीं ना कहीं गोलियां चल रही हैं जिस कारण पुलिस के लायन आर्डर पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के जंडियाला गुरु क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाई। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों इस बार एक ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाया।

बदमाशों ने ब्यूटी पार्लर पर अंधाधुंध फायरिंग की। फायरिंग में ब्यूटी पार्लर चलाने वाली महिला को गोली लगी तथा जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई तथा गोलियां चलने पर महिला का पति छिप गया जिस कारण वह बच गया। पार्लर पर फायरिंग करने के बाद बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से बेखौफ होकर फरार हो गए।

लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। घायल ब्यूटी पार्लर संचालिका को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने काफी मात्रा में खाली कारतूस बरामद किए है। पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है तथा आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम बना दी गई हैं।

जिस ब्यूटी पार्लर पर फायरिंग की गई है, उसका नाम कशिश लेडीज सैलून है। यह जंडियाला गुरु क्षेत्र के गोशाला रोड पर स्थित है। इसे यहीं की रहने वाली कशिश और उनके पति कुलदीप चलाते है। कुलदीप के मुताबिक, बाइक सवार दो युवक वहां आए और ब्यूटी पार्लर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

दोनों युवक नकाब पहने हुए थे। दोनों ने पार्लर के शटर पर फायरिंग की। एक गोली पार्लर में काम कर रही उसकी पत्नी कशिश के पैर में जा लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द से जल्द गोली चलाने वाले बदमाशों की पहचान कर ली जाएगी तथा उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

📲 Breaking News sabse pehle paane ke liye WhatsApp Group join karein

Follow on Facebook Follow on YouTube Follow on WhatsApp
Share. Facebook Copy Link WhatsApp
Previous Articleपी पी आर मार्केट में चल रहे हुक्का बार में पुलिस की रेड, दो काबू पढ़ें
Next Article पंजाब में आई पी एस रैंक के 22 अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
official.topsecretline@gmail.com
  • Website

Related Posts

कनाडा के स्कूल में गोलीबारी, शूटर समेत 10 लोगों की मौत, 30 घायल भी हुए, पढ़ें.

By official.topsecretline@gmail.comFebruary 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Recent Posts
  • गढ़ा में क्रिस्टल स्पा सेंटर में विदेशी लड़की से बदसलूकी, अननेचुरल सेक्स करने से मना करने पर जड़े थप्पड़, सोढ़ल रहते मालिक ने मामला दबाया, मसाज के नाम पर करवाया जाता है देह व्यापार, पढ़ें March 24, 2026
  • जालंधर के इस इलाके में 3 महीने की बच्ची का मिला शव, फैली दहशत। March 22, 2026
  • गदईपुर के समीप एन.आर.आई. ने बनाई दुकानों की मार्कीट, नगर निगम विभाग ने मुंदी आंखें, सरकार को लग रहा है लाखों का चूना March 22, 2026
  • पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली थ्रेट कॉल March 17, 2026
  • बटाला में घरेलू सिलैंडरों में से 2-2 किलो गैस निकाल रहे थे शिवम इंडेन के गोदाम से, अभी तक मामले को टाला जा रहा है March 15, 2026

गढ़ा में क्रिस्टल स्पा सेंटर में विदेशी लड़की से बदसलूकी, अननेचुरल सेक्स करने से मना करने पर जड़े थप्पड़, सोढ़ल रहते मालिक ने मामला दबाया, मसाज के नाम पर करवाया जाता है देह व्यापार, पढ़ें

March 24, 2026

जालंधर के इस इलाके में 3 महीने की बच्ची का मिला शव, फैली दहशत।

March 22, 2026

गदईपुर के समीप एन.आर.आई. ने बनाई दुकानों की मार्कीट, नगर निगम विभाग ने मुंदी आंखें, सरकार को लग रहा है लाखों का चूना

March 22, 2026

पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल को मिली थ्रेट कॉल

March 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
© 2026 Copyrights Reserved Top Secret Line

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.