टॉप सीक्रेट लाइन: जालंधर में स्थित कालिया कॉलोनी में रोड पर बल अस्पताल के बाहर एक युवक को गोली मारने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार सौरभ सिंह निवासी शिवनगर का जानकार कालिया कॉलोनी स्थित बल अस्पताल में दाखिल था तथा वह उसका पता करने आया था। जानकार का पता लेने के बाद जब वह गेट के बाहर निकाला तो उसे तीन युवकों ने घेर लिया तथा उसे पर गोली चला दी। बताया जा रहा है गोली चलाने वाले का नाम अनमोल है फिलहाल अभी तक यह पता नहीं चल पाया की गोली चलाने की असल वजह क्या है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है तथा जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
Add A Comment
