टॉप सीक्रेट लाइन: पंजाब सरकार ने नगर निगम, थानों तथा अन्य विभागों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कई कानून बनाए ताकि लोगों तथा विभाग को नुक्सान न पहुंच सके। लेकिन हकीकत तो कुछ ओर ही बयां करती है। गदईपुर पुली के समीप एक एन.आर.आई.ने मेन सड़क पर ही दुकानों की मार्कीट बना डाली जिस कारण सरकार को लाखों का चूना लग रहा है।
मौके पर सिर्फ दुकानों के ऊपर लैंटर डालना ही बाकी है। सूत्र बताते हैं कि लैंटर भी छुट्टी वाले दिनों में कभी भी अवैध रूप से डाला जाएगा और किसी को कानों कान खबर नहीं होगी। कई लोगों ने इस संबंध नगर निगम को शिकायतें दी लेकिन विभाग के कर्मियों ने आंखें मूंद ली हैं ताकि अवैध निर्माण हो जाए और वे बाद में पहुंचे।
फिलहाल शिकायतकर्त्ता मंगलवार को चंडीगढ़ में शिकायत भेजें तथा अवैध निर्माण रूकवाएंगे। गदर्दपुर के समीप बनी मार्कीट में तो पार्किंग नहीं बनाई गई है। एन.आर.आई. अपनी ऊंची अप्रोच के चलते दुकानों की मार्कीट को जल्दी बनाकर बेचने में लगा है ताकि वे पैसों को इकट्ठा कर सारा पैसा विदेश में ले जाए।
