जालंधर (टॉप सीक्रेट लाइन): पूरे पंजाब में पंजाब सरकार व डी.जी.पी. गौरव यादव के निर्देशों पर पूरे पंजाब में कासो आप्रेशन चलाया गया जिसमें ए.डी.जी.पी., आई.जी. एस.एस.पी. रैंक के अधिकारियों ने शमूलियत की। इस आप्रेशन से एक बात तो है कि नशे के विरुद्ध पंजाब पुलिस अडिग है कि पंजाब में से नशे को जड़ से खत्म करना है तो सख्ती जरूरी है। इसी दौरान खाली पड़े स्थानों (पानी वाली टंकी, खाली प्लाट या सुनसान) इलाकों को पुलिस ने टारगेट किया और सर्च आप्रेशन चलाया।
देहात के थाना मकसूदां के इलाके न्यू हरगोबिन्द नगर, भूत कालोनी, नंगल सलेमपुर में खाली स्थानों पर सर्च किया गया। इस आप्रेशन की कमान आई.पी.एस. (एस.पी. डी) विनीत अहलावत संभाली। एस.पी. अहलावत ने डी.एस.पी. करतारपुर नरेन्द्र सिंह औजला, थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. गुरप्रीत सिंह, ए.एस.आई. सतनाम सिंह, राजिन्द्र सिंह के अलावा कई पुलिस कर्मियों को साथ लेकर कई स्थानों पर सर्च चलाया और साफ शब्दों में असामाजिक तत्वों को वानर्निंग दी की या तो नशा बेचना बंद कर दें नहीं तो पंजाब छोड़ कर चले जाएं। अगर उन्होंने किसी को भी नशा बेचता या बेचने की सूचना मिली तो सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
