जालंधर। टॉप सीक्रेट लाइन : डीसी दफ्तर में स्थित पटवारी अपने कमरे में नहीं मिलता जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पटवारी डी सी कॉम्प्लेक्स में सरकारी कमरे में नहीं बल्कि तहसील परिसर के सामने बनी मार्केट में आलीशान प्राइवेट दफ्तर बनाकर वहां पर लोगों का काम करते हैं तथा लोगों से मनमानी पैसों की वसूली भी करते हैं।
जालंधर के डीसी साहब के आदेशों की पटवारी सरेआम धज्जियां उड़ा रहा है तथा सरकारी दस्तावेज तहसील परिसर के बाहर बने आलीशान दफ्तर में पहुंच चुके हैं। लोगों में यह आम चर्चा बनी हुई है कि पटवारी विजिलेंस के डर से प्राइवेट दफ्तर में कार्य कर रहा है तथा अपने साथ तीन से चार लोगों की टीम भी लगा रखी है।
सोचने की बात है कि पटवारी ने किस के आदेशों से तहसील परिसर के बाहर अपना प्राइवेट पटवार खाना चलने का कार्य शुरू किया अगर उसने किसी से कोई आदेश नहीं लिए तो आज तक इस पटवारी के ऊपर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। समाजसेवी बुधवार को इस संबंध में लिखित शिकायत जालंधर के डीसी, विजिलेंस विभाग तथा रिवेन्यू मिनिस्टर को देंगे।
