जालंधर के गोराया में गांव माहला में स्थित गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना होने का मामला सामने आया है। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक दरबार में अज्ञात लोगों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 6 अंग फाड़ दिए। इतना ही नहीं अज्ञात आरोपी ने उन पावन स्वरूपों को गुरुद्वारा साहिब के अंदर और बाहर बिखेर दिए।
यह गुरुद्वारा साहिब गांव का सबसे पुराना है। जैसे ही लोगों ने देखा तो पूरा गांव इकट्ठा हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरुद्वारा साहिब में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो वो भी खराब निकले। फिलहाल पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है