टॉप सीक्रेट लाइन; पंजाब के लुधियाना जिले के दोराहा में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ गोलियां चली तथा बदमाशों ब पुलिस की गाड़ियां आपस में भिड़ गई। इस मुठभेड़ में दोराहा के एस एच ओ आकाश दत्त उस समय बाल बाल बच गए जब एक बदमाश ने उनकी छाती को निशाना बनाते हुए गोली चलाई जो एस एच ओ दत्त की पहनी हुई बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी जिस कारण वे बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाश की तरफ फायर किए तथा गोली बदमाश की टांग में लग गई।पुलिस ने इसके बाद दो बदमाशों को काबू कर लिया।
Related Posts
Add A Comment
