जालंधर (टॉप सीक्रेट लाइन)- पंजाब के कपूरथला में शुक्रवार तड़कसार कार में ड्राइवर सीट पर बैठे युवक पर हमलावरो ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिस कारण वह भाग नहीं सका। गोलियां कार के फ्रंट शीशे पर भी लगी हैं। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निज़्ज़र निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है।
वह गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था। इससे पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन गोपी नहीं मुकरा था। उधर, डोनी बल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर मर्डर की जिम्मेदारी ली है। लिखा- यह बंदा हमारे भाइयों के घरों में 40-40 बंदे लेकर जाता था। बाकी हम बता देना चाहते हैं कि जो भी हमारे बारे में बकवास करते फिरते हैं, वह भी अपनी तैयारी रखें।
