केंद्र की भाजपा व आम आदमी पार्टी की सरकार जहां रिश्वतखोरी, चोरी तथा गैर कानूनी कार्य करने वालों पर मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज रही है ताकि देश में गैर कानूनी कार्य न हो सकें। इसके उलट अब पंजाब के कई जिलों में केंद्र तथा पंजाब सरकार की जीरो टोलरेंस नीति को कुछ असामाजिक तत्व ठेंगा दिखा रहे हैं जिससे तो यह लगता है कि उन्हें देश के कानून की कोई परवाह नहीं है।
सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हुई हैं जिसमें बताया जा रहा है कि नवांशहर के बहराम के समीप टोल प्लाजा के पास थाना क्षेत्र में होटल है और होटल के पीछे मथुरा से भरे गैस टैंकरों में से गैस चोरी की जा रही है। वायरल वीडियो में इंडियन के तेल टैंकर भी होटल के पीछे खड़े हैं जहां पर काफी मात्रा में गैस सिलैंडर पड़े हुए थे। वीडियो में तेल टैंकरों तथा उनकी नंबर पलेटें भी दिखाई दे रही हैं। सोशल वीडियो में वायरल वीडियो में वीडियो बनाने वालों युवकों ने मेन सड़क से अंदर होटल की तरफ गए और बाद में उसके पीछे भारी मात्रा में गैस सिलैंडर पड़े हुए थे।
वीडियो बनाने वाला कह रहा है कि तेल टैंकरों के मालिकों तथा इंडियन की कंपनी को सारी वीडियो शिकायत के साथ भेजेंगे ताकि यह गंदा धंधा बंद हो सके। वीडियो में जगह भी साफ दिखाई दे रही है और तेल टैंकरों पर ‘इंडियन’ लिखा हुआ है और इसके साथ वीडियो में कार तथा गैस सिलेंडर ढोने वाली महिन्द्रा गाड़ी जिसमें ड्राइवर बैठा हुआ था तथा वे बेखौफ होकर बिना डरे वहीं डटा रहा। हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि यह जगह बहराम के समीप किसी होटल के पीछे की है। अगर वाक्या ही बहराम थाने के अधीन आते होटल के पीछे यह गंदा धंधा चल रहा है तो पुलिस की चैकिंग खोखली साबित होती है क्योंकि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव ने पुलिस को काफी मुस्तैद किया हुआ है ताकि पंजाब के लोगों का किसी भी प्रकार का नुक्सान न हो पाए।
सूत्र बताते हैं कि गैस टैंकरों में से गैस निकालने वाले तो दिहाड़ी या कमीशन पर काम करते हैं लेकिन इनके असली किंगपिन खन्ना का गिल और लुधियाना का एक मुस्लिम युवक है जो अपनी ऊंची अप्रोच के दम पर गैस टैंकरों में से गैस चोरी करवा कर कमर्शियल सिलैंडरों में बेखौफ कर गैस भरवा रहा है। सूत्र बताते हैं कि बरनाला, सरहिंद शहर के इलाके में भी यह गंदा धंधा जोरों से चल रहा है। गिल तथा मुस्लिम युवक 2 दहाकों से गैस चोरी का काम कर रहे हैं।
सोचने की बात है कि अगर तेल टैंकरों में से गैस चोरी करते समय अगर मडियाला जैसा कोई बड़ा हादसा हो गया तो कईयों को अपनी जानें गंवानी पड़ सकती है और पास के होटल में मौजूद व्यक्ति भी अपनी जान गंवा सकते हैं।
गैस टैंकरों से गैस चोरी करवाने वाले तेल टैंकर चालक इंडियन को जहां चूना लगा रहे हैं वहीं ‘इंडियन’ के नाम को भी खराब कर रहे हैं। पंजाब के समाजसेवक और राजनीतिक नेता इसकी लिखित शिकायत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, पेट्रोलियम मंत्री, पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत सिंह मान और डी जी पी पंजाब गौरव यादव को देंगे।
आदमपुर के अधीन आते मडियाला में 2 साल पहले हो चुका है गैस चोरी करते समय हादसा
ज्ञात रहे कि पिछले करीब 2 साल पहले आदमपुर के मडियाला में देर रात गैस टैंकर में से चोरी गैस निकाली जा रही थी जिस कारण देर रात धमाका हुआ और आसपास काफी नुक्सान हुआ था। इस कारण दुकान के शटर तथा दुकानों के लैंटर तक प्रभावित हुए थे। पुलिस ने इस मामले में जांच की थी तथा जिस कारण कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था और कई आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया था।
मुझे नहीं इस बारे कोई जानकारी : एस.एच.ओ. बहराम
इस मामले में जब मोबाइल नं. 95929-18070 पर बहराम के एस.एच.ओ. से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस बारे जानकारी नहीं है। फिर भी वे अपने स्तर पर इस मामले की जांच करेंगे और अगर तेल टैंकरों से गैस निकालने का कार्य होता नजर आया तो कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।
