टॉप सीक्रेट लाइन: जालंधर कमिश्नरेट के अधीन आते वेस्ट हलका प्रतिदिन किसी का किसी मसले को लेकर चर्चा में रहता है। वीरवार बस्ती नौ में स्थित सनफ्लाई स्पोर्ट्स दुकान में काम करने वाले सोनू नामक ने दुकान से साढ़े आठ लाख रुपए की नकदी चोरी की और इसके बाद 65 वर्षीय बुजुर्ग इंद्रजीत की विरोध करने के कारण हत्या कर दी गई।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी की गई कार को उसकी निशानदेही पर बरामद कर लिया।
दुकान मालकिन मधु ने पुलिस को बताया की सोनू पिछले कई सालों से उनकी दुकान पर काम करता आ रहा है तथा वह 8.50 लाख रुपए की नकदी चोरी करके फरार हो गया है। पुलिस ने जब सोनू को गिरफ्तार किया तथा प्राथमिक पूछताछ में उसने रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए।
सोनू ने पुलिस को कबूलनामा किया कि जब वह 8.50 लाख की नकदी चोरी करने के बाद उसका विवाद दुकान के समीप रहने वाले इंद्रजीत से हो गया तथा इसके चलते सोनू ने इंद्रजीत का कत्म कर दिया और शव को दुकान के अंदर ही छिपाकर मौके से फरार हो गया। मृतक इंद्रजीत आदमपुर का रहने वाला था तथा पिछले कुछ सालों से यहीं बल्ली मार्केट में रह रहा था।
फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी सोनू से ओर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरों की काफी मदद ली गई है।
