टॉप सीक्रेट लाइन: पंजाब के 3 बॉर्डर जिलों (अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर) के 10 ठिकानों पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन आई ए) ने रेड की। एन आई ए ने बताया कि रेड 2025 में अमृतसर के एक मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच में कार्रवाई को आगे बढ़ाने के लिए की गई है।
एजेंसी ने बताया कि गुरुवार को पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर में कुल 10 स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया। एन आई ए की टीमों ने इस तलाशी ले के दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसमें कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। एन आई ए ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और डिजिटल डिवाइस की जांच की जा रही है।
