टॉप सीक्रेट लाइन : 19 दिसंबर को किशनगढ़ पेट्रोल पंप के समीप इकट्ठे हुए युवकों पर गोली चलाने वाले लवप्रीत उर्फ लवी का आदमपुर थाना की पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। एसएसपी देहाती हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 19 दिसंबर 2025 को किशनगढ़ के समीप पेट्रोल पंप के पास अलग-अलग तीन कारों में आए युवकों ने गोलियां चलाई थी जिसमें दो युवक घायल हो गए थे तथा आरोपियों के खिलाफ थाना आदमपुर में मामला दर्ज कर लिया गया था।
उन्होंने कहा कि इन आरोपियों को पकड़ने के लिए डीएसपी आदमपुर राजीव कुमार तथा आदमपुर के एस एच ओ रविंदर पाल सिंह ने टीमें गठित की थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली कि गोली चलाने वाला शूटर लवप्रीत उर्फ लवी जो गोली कांड का में शूटर था वह अलावलपुर के गांव जगरावा में घूम रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए चौकी इंचार्ज जडू सिंघा तथा चौकी इंचार्ज अलावलपुर को सरकारी गाड़ी में भेजा गया।
उन्होंने बताया बताया कि आरोपी लवप्रीत मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो उसे रुकने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी द्वारा पुलिस पार्टी पर दो फायर किए गए। पुलिस की वार्निंग के बावजूद भी जब वे नहीं रुका तो पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में लवप्रीत पर फायर किया जो उसकी दी बाजू पर लगा और वह घायल होकर नीचे गिर गया।
जिसे काबू करने के बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। श्री विर्क ने बताया कि लवप्रीत ने कहा कि उसके खिलाफ पहले भी लड़ाई झगड़े के तीन मामले दर्ज हैं। एसपी हरविंदर सिंह विर्क ने एस एच ओ रविंदर पाल सिंह को शाबाशी देते हुए कहा कि उन्होंने बहुत जांबाजी का काम किया है।
