Close Menu
  • Home
  • National
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
Facebook X (Twitter) Instagram
TOP SECRET LINE
Facebook X (Twitter) Instagram
Subscribe Now
  • Home
  • National
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
TOP SECRET LINE
Home»Jalandhar»गणतंत्र दिवस से पूर्व जालंधर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी विर्क अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई के लिए खुद फील्ड पर रहे मौजूद
Jalandhar

गणतंत्र दिवस से पूर्व जालंधर ग्रामीण पुलिस हाई अलर्ट पर, एसएसपी विर्क अधिकारियों तथा पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई के लिए खुद फील्ड पर रहे मौजूद

Ahead of Republic Day, Jalandhar Rural Police is on high alert; SSP Virk was present in the field himself to boost the morale of officers and police personnel.
By official.topsecretline@gmail.comJanuary 25, 2026Updated:January 25, 202629 Views

टॉप सीक्रेट लाइन : 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनज़र, जालंधर देहात पुलिस द्वारा कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा बनाए रखने को सुनिश्चित करने हेतु जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाले। निकाले गए फ्लैग मार्चों का उद्देश्य न केवल सुरक्षा प्रबंधों को सुदृढ़ करना है, बल्कि आम जनता में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना भी उत्पन्न करना है।

जालंधर देहात के एस.एस.पी. हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशों के तहत, पुलिस थाना क्षेत्रों, पुलिस चौकियों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों के अधिकार क्षेत्र में फ्लैग मार्च आयोजित किए गए। इन गतिविधियों की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई, जिनमें मुकेश कुमार (एस.पी. स्थानीय एवं डी), डीएसपी सब-डिवीजन करतारपुर नरिंदर सिंह औजला, सब डिवीजन नक़ोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़, सब डिवीजन फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह लधड़, सब डिवीजन शाहकोट के डीएसपी सुखपाल सिंह तथा सब डिवीजन आदमपुर के डीएसपी राजीव कुमार शामिल थे।

गणतंत्र दिवस सुरक्षा योजना के तहत एसएसपी विर्क द्वारा विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा प्रबंधों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा की जा रही है तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए जा रहे हैं। जिले भर में व्यापक सुरक्षा प्रबंध लागू किए गए हैं। लगभग 450 पुलिस कर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात किया गया है, जो 24 घंटे कानून व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं।
सभी समारोह स्थलों, वीवीआईपी/वीआईपी रूटों, बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों, शॉपिंग मॉलों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर नियमित जांच की जा रही है। इसके अतिरिक्त, किसी भी संभावित खतरे अथवा आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए डॉग स्क्वाड, फायर फाइटिंग टीमें एवं मेडिकल टीमें तैनात की गई हैं।

समारोह स्थलों पर नाकाबंदी, विशेष नाकों तथा दिन-रात गश्त के माध्यम से कड़ी निगरानी रखी जा रही है। समारोहों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने हेतु सभी प्रवेश बिंदुओं पर उचित तलाशी प्रबंध किए गए हैं, जिनमें महिलाओं की जांच के लिए अलग से प्रबंध शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त, जिले भर में महत्वपूर्ण मूर्तियों, स्मारकों, धार्मिक स्थलों एवं सरकारी भवनों की सुरक्षा को भी सुदृढ़ किया गया है। किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने हेतु आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन (ERV) टीमें 24 घंटे तैनात की गई हैं।जालंधर ग्रामीण पुलिस ने जिले के नागरिकों से पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति अथवा सहायता की आवश्यकता होने पर नागरिकों से 112 हेल्पलाइन पर संपर्क करने का आग्रह किया गया है।

📲 Breaking News sabse pehle paane ke liye WhatsApp Group join karein

Follow on Facebook Follow on YouTube Follow on WhatsApp
Share. Facebook Copy Link WhatsApp
Previous Articleफूड प्वाइंट चलाने वाली महिला की चाइना डोर से गला कटा, मौत
Next Article बड़ी खबर: जालंधर के इस इलाके से तीन नाबालिग बच्चे हुए संदिग्ध परिस्थितियों में गायब, पढ़ें
official.topsecretline@gmail.com
  • Website

Related Posts

जालंधर नार्थ में AAP की पब्लिक मीटिंग में तस्कर की मौजूदगी पर हंगामा, मनु दोसांझ ने LIVE में खोली पोल, जमकर हंगामा, देखें वीडियो

By official.topsecretline@gmail.comApril 28, 2026

आई.पी.एस. विनीत अहलावत ने पुलिस टीमों के साथ चलाया कासो आप्रेशन, खाली पड़े तथा सुनसान इलाको में चलाया सर्च अभियान

By official.topsecretline@gmail.comApril 28, 2026

AAP सांसद अशोक मित्तल की लवली यूनिवर्सिटी, घर और कई ठिकानों पर ED की रेड, कुछ दिन पहले ही राघव चड्ढा को हटा बनाया था राज्यसभा का उपनेता, पढ़े……

By official.topsecretline@gmail.comApril 15, 2026

गढ़ा में क्रिस्टल स्पा सेंटर में विदेशी लड़की से बदसलूकी, अननेचुरल सेक्स करने से मना करने पर जड़े थप्पड़, सोढ़ल रहते मालिक ने मामला दबाया, मसाज के नाम पर करवाया जाता है देह व्यापार, पढ़ें

By official.topsecretline@gmail.comMarch 24, 2026

जालंधर के इस इलाके में 3 महीने की बच्ची का मिला शव, फैली दहशत।

By official.topsecretline@gmail.comMarch 22, 2026

गदईपुर के समीप एन.आर.आई. ने बनाई दुकानों की मार्कीट, नगर निगम विभाग ने मुंदी आंखें, सरकार को लग रहा है लाखों का चूना

By official.topsecretline@gmail.comMarch 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Recent Posts
  • आयुर्वेदिक क्लीनिक की मालकिन को नौकर ने सिर पर बेलन से मार मार अधमरा किया, 70 टांके लगे, घर से लाखों रुपए कैश और लाखों के गहने चोरी कर हुआ फरार, पढ़ें May 17, 2026
  • मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, पढ़ें….. May 9, 2026
  • मंत्री संजीव आरोड़ा के घर फिर ई डी ने की रेड, 15 से 20 गाड़ियां पहुंची, सीआरपीएफ तैनात, पढ़ें May 9, 2026
  • पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी निज़्जर की गोलियां मार कर हत्या, सुक्खा मर्डर केस का इकलौता गवाह था, पढ़ें May 1, 2026
  • पंजाब में दामाद ने ससुर और साले की गोलियां मार कर की हत्या, पढ़ें April 30, 2026

आयुर्वेदिक क्लीनिक की मालकिन को नौकर ने सिर पर बेलन से मार मार अधमरा किया, 70 टांके लगे, घर से लाखों रुपए कैश और लाखों के गहने चोरी कर हुआ फरार, पढ़ें

May 17, 2026

मंत्री संजीव अरोड़ा को ED ने किया गिरफ्तार, पढ़ें…..

May 9, 2026

मंत्री संजीव आरोड़ा के घर फिर ई डी ने की रेड, 15 से 20 गाड़ियां पहुंची, सीआरपीएफ तैनात, पढ़ें

May 9, 2026

पंजाब में बड़ी वारदात: सुक्खा काहलवां के राइट हैंड गोपी निज़्जर की गोलियां मार कर हत्या, सुक्खा मर्डर केस का इकलौता गवाह था, पढ़ें

May 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
  • About Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Contact Us
© 2026 Copyrights Reserved Top Secret Line

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.