टॉप सीक्रेट लाइन : थाना आदमपुर के अधीन आते चौकी जअंडू सिंघा के गांव धोगड़ी में से रविवार शाम से तीन नाबालिक बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए हैं जिस कारण इलाके में काफी मायूसी देखने को मिल रही है। एक बच्चे के पिता दीपक धोगड़ी निवासी ने बताया कि पुलिस कर्मी हैं तथा उनका बच्चा व उसके साथी दो नाबालिग बच्चे चौथी क्लास में पढ़ते हैं तथा कल देर शाम करीब तीन से चार बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हैं।
उन्होंने बताया कि आखिरी बार बच्चे दोगड़ी के समीप छप्परब के पास देखे गए थे। उसके बाद उनकी पारिवारिक के सदस्यों तथा आसपास के लोगों ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन खबर लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया। इस संबंधी चौकी जाअंडू सिंघा पुलिस को शिकायत दे दी गई है तथा थाना आदमपुर में संदीप गायब हुए तीनों बच्चों के संबंध में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
फिलहाल 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जाअंडू सिंघा चौकी की पुलिस बच्चों के बारे में कुछ खास पता नहीं लगा पाई। आदमपुर के एस एच ओ रविंदर पाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बच्चों को ढूंढने के लिए पुलिस टीम में गठित कर दी गई हुई है तथा पुलिस इलाके में बच्चों के बारे में पता लगाने में जुट गई है तथा उन्हें जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर रही है।
