टॉप सीक्रेट लाइन : जालंधर के अति व्यस्त तथा पॉश इलाका मॉडल टाउन में स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आप नेता की गोलियां मारकर हत्या करने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि राजविंदर कौर थीयाडा के करीबी लक्की ओबेरॉय मॉडल टाउन में स्थित गुरुद्वारा साहिब से माथा टेक कर बाहर निकले तो उनकी गोलियां मार कर हत्या कर दी गई।
सूत्र बताते हैं कि गोलियां चलाने वाले आरोपियों को लोगो ने देखा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू कर दीं। बताया जा रहा है कि लक्की ओबेरॉय को 5 गोलियां लगी हैं।लक्की ओबेरॉय की पत्नी पार्षद का चुनाव लड़ी चुकी है तथा लक्की ओबेरॉय राजनीति में काफी सक्रिय थे।
