टॉप सीक्रेट लाइन : तरनतारन के लॉ कॉलेज में युवक ने युवती की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया। युवक नौशहरा पन्नुआं का रहने वाला था। यह वारदात उस्मा गांव में हुई। दोनों ही लॉ कॉलेज के स्टूडेंट थे।
पुलिस ने पूरे लॉ कॉलेज को सील कर दिया है। परिवार के लोग भी बाहर पहुंच गए हैं। मृतक की पहचान संदीप कौर (20) के तौर पर हुई है। पुलिस अंदर के सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है। हत्या की वजह को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
