टॉप सीक्रेट लाइन : पंजाब के जालंधर में लॉ एंड आर्डर की स्थिति काफी बिगड़ चुकी है जिस कारण लुटेरों के हौंसले काफी बुलंद हो चुके हैं। जालंधर के नंदनपुर रोड पर दोपहर करीब 2.54 बजे बाइक सवार लुटेरों ने मनी एक्सचेंज की दुकान में घुस कर पिस्टल दिखा 600 यूरो लूट लिए।
दुकानदार तजिन्द्र सिंह ने बताया कि वह पूर्व सिख फौजी और मौका पाकर उसने एक लुटेरे को दबोचा और पिस्टल छीन लिया। लुटेरा यूरो उठा बाहर खड़े साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया लेकिन पूर्व फौजी ने लुटेरे की पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन फायर मिस हो गया। इसके बाद फौजी ने हाथ में पकड़ा पिस्टल लुटेरा पर मारा लेकिन वह उसने नहीं लगा और दोनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। थाना डिवीजन नं. 1 की पुलिस मौके पर पहुंची तथा पिस्टल को बरामद कर लिया।
