टॉप सीक्रेट लाइन : पंजाब में आए दिन लूट, गोलियां चलने की बात आम हो गई है, जिस कारण लोगों के मनो में डर बैठता जा रहा है।गोलियां चलने का एक नया मामला संतोखपुरा से सामने आया है जहां डॉक्टर के घर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। देर रात करीब 1.40 पर 2 बदमाश डाक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और घर पर चलाकर फरार हो गए।
डॉक्टर के घर के बाहर बाइक पर सवार होकर 2 बदमाश आए और पहले घर के बाहर खड़ी कार पर 3 गोलियां चलाई जिसके बाद घर पर गोलियां चलाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते डी सी पी मनप्रीत ढिल्लो मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।
घटना के दौरान डॉक्टर परिवार के साथ घर में मौजूद था। मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने 10 गोलियां चलाई है। घटना वहां पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि गोलियां चलाने वालों पर पुलिस डिवीजन 8 में मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
गोलियां चलने वाले बदमाशों द्वारा फिलहाल कोई फिरौती की मांग नहीं की है। वहीं पार्षद राजेश ठाकुर ने कहा कि देर रात 1.40 बजे की घटना है। इस दौरान देर रात 2 बजे उन्हें डॉक्टर यशपाल का फोन आया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
