कनाडा (टॉप सीक्रेट लाइन): पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर पंजाबी सिंगर एम्मी विर्क को लेकर सुबह-सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है, एम्मी विर्क कनाडा के एबिटसफर्ड मैं शो के दौरान वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी काफिले में साथ चल रही है गाड़ी पर फायरिंग की गई है जिसके चलते कनाडा तथा उनको प्यार करने वाले लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।
यह भी बताया जा रहा है कि उन पर हमला करने वाले एस यू वी गाड़ी में सवार होकर आए थे और गोलियां चलाकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी पर 6 से 7 गोलियां लगी हैं। गनीमत यह रही है की गाड़ी में सवार किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद एस यू वी गाड़ी आग लगी हालत में मिली। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है तथा कनाडा के उच्च अधिकारियों द्वारा कोई भी बयान सांझ नहीं किया गया है
