जालंधर (टॉप सीक्रेट लाइन): पंजाब सरकार जहां लोगों को सुविधा देने में कई अहम कदम उठा रही है ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल का सामना न करना पड़े। करतारपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री बलकार सिंह ने कई गांवों में नए सीवरेज डाल कर जहां गंदे पानी से लोगों को निजात दिलाई है वहीं कई अवैध कालोनियां काटने वाले कालोनाइजर ने अपनी ऊंची अप्रोच और सैटिंग से गांव बुलंदपुर में एक अवैध कालोनी काट दी है।
अवैध कालोनी काटने पर जहां सरकार को लाखों का चूना लगाया जा रहा है वहीं अवैध कालोनी के सीवरेज का कनैक्शन सरकारी सीवरेज के साथ जोड़ दिया गया है। इस मामले पर गांव के कई गण्यमान्य लोग इकट्ठा हो रहे हैं और आवाज बुलंद कर रहे हैं कि इस अवैध कालोनी को बंद करवाया जाए।
गांव बुलंदपुर से पंजाबी बाग को जाती सड़क पर काटी जा रही अवैध कालोनी के खिलाफ शिकायतकर्ता सुबह पुड्डा अधिकारियों से मिलेंगे ताकि इस कालोनी को बंद करवाया जाए और सरकार को लाखों का लग रहे चूने से बचाया जा सके। ज्ञात रहे कि इस कालोनाइजर ने जालंधर में कई जगह अवैध कालोनियां काटी हैं तथा काफी मोटी कमाई की है।
