टॉप सीक्रेट लाइन: पंजाब के लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) से कुछ दिन पहले सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। दोनों शहरों के ज्यूडिशियल बिल्डिंग को बम से उड़ाने का एक और धमकी भरा ई-मेल मिला, जिसके बाद एजेंसियों तथा पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई हे।
मिले e मेल के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने पूरे परिसर को घेर लिया है। एहतियाल के तौर पर वकीलों का कोर्ट परिसर से दूर रहने के मैसेज भी भेजे गए हैं। दोनों इमारतों को खाली करवाया जा रहा है।
