टॉप सीक्रेट लाइन: पंजाब के लुधियाना के बूट कारोबारी व चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नशा करने का आरोप है, जिसकी पुष्टि डोप टेस्ट में हुई है।
पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई खन्ना के नजदीक स्थित दोराहा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान डॉप टेस्ट करवाया और डॉप टेस्ट में नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई।
