TOP SECRET LINE: पंजाब के बरनाला जिले के गांव छीनीवाल के युवक बलतेज की कनाडा के सरी शहर में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से पिता जगतार सिंह और मां रूपिंदर कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। शव को भारत लाने में लगभग 40 हजार कैनेडियन डॉलर (करीब 25–27 लाख रुपए) का खर्च आ रहा है, जिसे जुटाना परिवार के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। इसीलिए सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है, ताकि बलतेज का पार्थिव शरीर जल्द गांव पहुंचाया जा सके।
Related Posts
Add A Comment
