टॉप सीक्रेट न्यूज : पंजाब के तरनतारन से एक बड़ी खबर आई है। तरनतारन में पुलिस और गैगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई तथा गैंगस्टर को गोली मार कर मार गिराया। डी.आई.जी. स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि तरनतारन के सीआईए स्टाफ व एजीटीएफ की टीमों ने कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि इनपुट मिला था कि अमृतसर में जो आप सरपंच जरमल सिंह का जिन गैंगस्टरों ने गोली मार कर कत्ल किया था इसने सरपंच की रेकी भी की थी।
इसके बाद इनपुर के आधार पर इनका पीछा किया तथा इन्हें रूकने को कहा लेकिन ये रूके नहीं और पुलिस पर ही फायरिंग कर दी तथा गैंगस्टर को गोली लगी तथा जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गएजहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान हरनूर कत्थूनंगल एरिया का बताया जा रहा है।
