टॉप सीक्रेट लाइन : पंजाब के चर्चित पंजाबी गायक रमी रंधावा पर पुलिस ने हथियारों की नुमाइश करने पर एफ आई आर दर्ज कर ली है। पुलिस ने रमी रंधावा पर यह इस लिए की है कि एक सोशल मीडिया हथियारों से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था- “मेरे सौंदा ए नाल सिरहाने दे इक इतिहास ते दूजा काल कुड़े” (मेरे साथ तकिए पर एक इतिहास और दूसरा काल (मौत) सोता है)।
पोस्ट के ऊपर रमी रंधावा ने कैप्शन में लिखा था कि सरदारियां सिर देकर मिलती हैं, सरदार कहलाना आसान नहीं है। इस मामले में पुलिस ने खुद संज्ञान लेते हुए ए एस आई कवलजीत सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। रमी रंधावा अक्सर किसी न किसी विवाद करके चर्चा में रहते हैं।
