टॉप सीक्रेट लाइन: पंजाब के लुधियाना में शाही मोहल्ला में दर्जन भर नकाबपोश हमलावरों ने टूर एंड ट्रैवल कारोबारी के घर पर पर अंधाधुंध फायरिंग की और पत्थर भी फेंके। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। गोलियां चलने वाले सारे हमलावर बाइकों पर सवार होकर आए थे।
घर के बाहर चीखने-चिल्लाने के बाद थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने गोलियां चलने वाले अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया तथा उनकी पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से कई मेन गेट के आर-पार हो गईं। गोली लगने से मकान के दरवाजे पर लगा कांच टूट गया। इसके अलावा बाहर बदमाशों ने ईंटें और पत्थर भी फेंके गए।
शाही मोहल्ला के निवासी पीड़ित दीपक कुमार ने पुलिस को बताया कि गत देर रात घटना लगभग 1 बजे की है। “मैंने सड़क से तेज आवाजें और गोलियों की आवाज सुनी। जब मैं बाहर निकला, तो मेन गेट पर गोलियों के निशान देखकर दंग रह गया। घर के अंदर कांच के शीशे टूट गए थे और गोलियों के खोल पड़े हुए थे।
