टॉप सीक्रेट लाइन : पंजाब के बॉर्डर एरिया के साथ लगते फिरोजपुर के हरमन नगर में सैलून मालिक ने 2 बेटियों और पत्नी को गोली मारकर खुद भी सुसाइड कर ली। पुलिस जानकारी के अनुसार सफाई करने वाली मेड आई तो किसी ने अंदर से दरवाजा नहीं खोला। मेड ने किराएदार को फोन किया तो उसने कहा कि नीचे फोन कर लो। फोन बजता रहा लेकिन की जवाब नहीं मिला।
जब किराएदार नीचे आए और दरवाजा तोड़ा तो देख कि सबकी मौत हो चुकी है। एक बेटी 10 और दूसरी 6 साल की थी। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद कर लिया है। मृतक की पहचान माही सोढ़ी पत्नी का नाम जसवीर है और बेटियों का नाम मनवीर है। चारों की लाश बेडरूम से बरामद हुई। पड़ोसियों के मुताबिक उनका परिवार मिलनसार था। रात को भी वह साथ में घूमकर आए लेकिन सुबह 11 बजे पता चला कि यह वारदात हो गई है। किसी को यकीन नहीं हो रहा। पुलिस जांच में जुट गई है।
